कोरबा में चलती कार के बोनट पर लेटकर और दरवाजों पर लटककर डांस करने का रील वायरल होने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मानिकपुर पुलिस ने वाहन CG 12 BV 6007 के मालिक स्वीट्स कारोबारी राजेंद्र बरनवाल पर BNS के तहत केस दर्ज किया है। बोनट पर लेटी उनकी पत्नी विदिशा समेत तीनों महिलाओं के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई जारी है।