साउथ से लेकर हॉलीवुड तक, हॉरर फिल्मों का अलग लेवल का क्रेज है. फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करती हैं. हॉरर फिल्मों के लिए फैंस में अलग जुनून देखने को मिलता है. आज हम आपको 7 ऐसी खौफनाक हॉरर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी रूह तक कांप उठेगी.भूतकालमफिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. फिल्म 2022 में रिलीज हुई है. फिल्म का रनटाइम 1 घंटा 45 मिनट है. फिल्म को राहुल सदाशिवन ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म मलयालम में है. फिल्म में रेवती, गिलू जोसेफ, अथिरा पटेल जैसे स्टार्स नजर आएंगे.13B: Fear Has a New Addressइस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. फिल्म में आर माधवन लीड रोल में हैं. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 17 मिनट है. फिल्म को विक्रम कुमार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में देखा जा सकता है. फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी.इंकैंटेशनइस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म का रनटाइम 1 घंटा 51 मिनट है. इस केविन को ने डायरेक्ट किया. फिल्म आपको मेंड्रिन भाषा में मिलेगी, इंग्लिश सबटाइटल के साथ.Exhuma इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 14 मिनट है. फिल्म को Jang Jae-hyun ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म इंग्लिश, कोरियन भाषा में उपलब्ध है.द क्वीन ऑफ ब्लैक मैजिकये फिल्म आपको यूट्यूब पर मिलेगी. फिल्म का जॉनर हॉरर मिस्ट्री है. फिल्म का रनटाइम 1 घंटा 39 मिनट है. फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म को किमो स्टाम्बोएल ने डायरेक्ट किया था.डार्क वाटरफिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. फिल्म 2002 में आई थी. ये एक जापानी मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म है. फिल्म को हिदेओ नाकाटा ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म का 2005 में हॉलीवुड रीमेक बना था. Impetigore इस फिल्म को आप डेलीमोशन पर देख सकते हैं. फिल्म का रनटाइम 1 घंटा 46 मिनट है. फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म को जोको अनवर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म इंडोनेशियाई और जावानीस भाषा में है.