प्रभास ने 'फौजी' को-स्टार इमान्वी के बर्थडे पर भेजा घर का खाना, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया

Wait 5 sec.

साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फ्रेंडली नेचर के लिए भी जाने जाते हैं. उन्हें खाने का भी काफी शौक है. अब एक बार फिर उन्होंने अपने इसी अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है.प्रभास ने अपनी फिल्म 'फौजी' की को-स्टार इमान्वी इस्माइल के जन्मदिन पर उनके लिए घर से स्वादिष्ट खाना भिजवाया. इससे इमान्वी काफी खुश हुईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर का शुक्रिया भी अदा किया.इमान्वी ने पोस्ट कर किया शुक्रिया अदाइमान्वी इस्माइल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रभास की तरफ से भेजे गए खाने की तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ उन्होंने एक्टर के लिए खास मैसेज भी लिखा. इमान्वी ने लिखा, 'दिल और पेट हमेशा के लिए फुल. थैंक यू @actorprabhas गारू.'दोनों इन दिनों फिल्म 'फौजी' में साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में प्रभास का यह कदम उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग की झलक भी दिखाता है. वहीं थैंक यू कहते हुए इमान्वी के पोस्ट ने भी बता दिया कि उनके लिए प्रभास का ये सरप्राइज बहुत मायने रखता है.     View this post on Instagram           A post shared by Imanvi (@imanvi1013)को-स्टार्स को खाना खिलाना पसंद करते हैं प्रभासप्रभास अपने शानदार खाने और मेहमाननवाजी के लिए मशहूर हैं. वह अक्सर अपने साथ काम करने वाले लोगों के लिए घर से खाना भिजवाते हैं. इसमें फिल्म के क्रू मेंबर्स और को-स्टार्स भी शामिल होते हैं.प्रभास के लिए यह सिर्फ खाना भेजने तक सीमित नहीं है. वह इसके जरिए अपने साथ काम करने वाले लोगों को खास महसूस कराते हैं. कई मौकों पर उनके साथ काम कर चुके एक्टर्स भी उनकी इस आदत की तारीफ कर चुके हैं.कभी किसी खास मौके पर, तो कभी शूटिंग के दौरान प्रभास अपने आसपास के लोगों के साथ खाने के जरिए खुशियां बांटने का मौका नहीं छोड़ते. इमान्वी के जन्मदिन पर भेजा गया खाना भी इसी का एक उदाहरण है.प्रभास की आने वाली फिल्मेंआने वाले समय में प्रभास कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इनमें 'फौजी' भी शामिल है. यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसे हनु राघवपुडी डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में उनका एक अलग एक्शन अवतार देखने को मिल सकता है. वहीं, वह 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल के साथ साइंस-फिक्शन की दुनिया में वापसी करेंगे. इसके अलावा 'सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' भी उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है.