ग्वालियर के राजस्व में भी इस मंदिर का रिकार्ड नहीं मिला। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक धूमा स्थित धूमावती मंदिर तकरीबन पांच सौ साल पुराना है। गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों का मानना है कि 5 सदी पूर्व नागपुर के शासक रघुजी घोसले ने कई मंदिर बनवाए थे। जिस शैली में उन्होंने मंदिर बनवाए थे उसी शैली का यह धूमावती माता का मंदिर है।