सक्ती जिले के जैजैपुर के गलगलाडीह में शारदीय नवरात्र पर श्रीमद् देवी भागवत कथा मंच से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर स्वागत किया। उन्होंने धर्मांतरण को सनातन संस्कृति पर प्रहार बताते हुए जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का आह्वान किया।