दुर्ग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से बेरला, साजा, पाटन, नया रायपुर और माना एयरपोर्ट जैसे प्रमुख मार्गों पर जल्द 50 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। छत्तीसगढ़ शासन की स्वीकृति के बाद नवंबर से प्रथम चरण में 20 बसें शुरू होंगी। यह कदम शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पर्यावरण अनुकूल, सुगम और किफायती सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराएगा।