छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्राचीन शीतला मंदिर परिसर स्थित मां धूमावती पीठ में देवी को मिठाई के साथ-साथ कचौड़ी, मिर्ची भजिया और समोसे जैसे तीखे और नमकीन व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि माता का स्वभाव उग्र होने के कारण उन्हें यह भोग प्रिय है, जिससे प्रसन्न होकर मां अपने भक्तों के दुख को दूर करती हैं।