प्रधान आरक्षक का वेतन 75 लाख, संपत्ति 6.26 करोड़, लोकायुक्त के इंदौर और देवास स्थित 15 ठिकानों पर छापे

Wait 5 sec.

देवास में रहने वाले पुलिस विभाग के प्रधानारक्षक फिरोज खान के देवास और इंदौर जिले के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त उज्जैन व इंदौर की टीमों ने बुधवार सुबह दबिश दी। देवास में पुलिस लाइन के समीप गायत्री शक्तिपीठ के सामने स्थित पैतृक निवास सहित बागली, जैतपुरा, इटावा, विजयनगर में प्लाट, मकान, दुकान और खेतों की जानकारी जुटाई जा रही है।