छत्तीसगढ़ में बेकाबू हो रहे जंगली जीव, धमतरी में तेंदुए और कांकेर में भालू का हमला, चार ग्रामीण घायल

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के धमतरी और कांकेर जिलों में जंगली जानवरों के हमलों से दहशत फैल गई है। धमतरी के ग्राम कारीपानी में बैल का शिकार करने घुसे तेंदुए ने तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया, जिनमें दो की हालत गंभीर है। वहीं कांकेर के माकड़ी सिंगराय में खेत से लौट रही महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।