भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों उद्योगों के सामने मंडरा रहा तालेबंदी का संकट, कलेक्टर से मिले व्यापारी

Wait 5 sec.

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे की अघोषित बिजली कटौती से उद्योगों पर तालाबंदी का खतरा मंडराने लगा है। फर्नेस में कच्चा माल फंसने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कलेक्टर अभिजीत सिंह से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिस पर कलेक्टर ने जल्द कटौती शेड्यूल जारी करने का आश्वासन दिया।