बिलासपुर के सरकंडा मुक्तिधाम रोड पर कपिल नगर चौक के पास अटल आवास अपार्टमेंट में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सीढ़ियों के पास चार्जिंग पर लगी ई-बाइक में आग लगी, जिससे पांच वाहन जल गए। सीढ़ी ब्लॉक होने से लोग अंदर फंस गए, खिड़की तोड़कर साड़ियों के सहारे महिलाओं और बच्चों को उतारा गया।