भारतीय वायु सेना ने C-130J विमान से 30 साल के गंभीर रूप से बीमार मरीज को लेह से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचाया। शनिवार देर रात चलाए गए इस मिशन के बाद मरीज को आगे के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया।