देवास में भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, चला अटकलों का दौर

Wait 5 sec.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को देवास आए। यहां आकर वह कांग्रेस कार्यालय नहीं गए, बल्कि पहले देवास की भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार के निवास पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह भी थे। विधायक निवास पर सिंह व पवार के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद शहर में अटकलों का दौर चला। कांग्रेस नेता भी हैरान थे।