औद्योगिक शहर देवास से होकर देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से के लिए एक भी नियमित ट्रेन का संचालन नहीं होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीज-त्योहारों से लेकर गर्मी की छुट्टियों तक बिहार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीमित ट्रेनों के भरोसे रहना पड़ता है।