साइबर ठग ने फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर एक युवक से 8 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने एक महिला को जरिया बनाया और युवक से बातचीत करवाई। आरोपितों ने ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया और रुपये जमा करवाते रहे।