इंदौर में हेड कांस्टेबल फिरोज खान की पांच और संपत्तियां मिलीं, 35 करोड़ रुपये के पार पहुंचा काली कमाई का आंकड़ा

Wait 5 sec.

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में प्रधान आरक्षक (चालक) फिरोज खान की संपत्तियों की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस द्वारा की सर्च कार्रवाई में पहले दिन फिरोज की 33 अचल संपत्तियों का ब्योरा सामने आया था। दो दिन बाद यह आंकड़ा बढ़कर 38 पर पहुंच गया है।