राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार सुबह करीब छह बजे भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में गिर गई। हादसे में मध्य प्रदेश के आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई।