उज्जैन में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर के रिसोर्टनुमा आश्रम के नए निर्माण को नगर निगम ने ढहाया

Wait 5 sec.

नृसिंह घाट रोड स्थित हरियाणा आश्रम की चार मंजिला रिसोर्टनुमा बिल्डिंग शुक्रवार को नगर निगम ने ढहा दी। सिंहस्थ क्षेत्र में बगैर अनुमति बने करीब 8 हजार वर्गफीट के इस निर्माण पर तड़के 6 बजे पोकलेन चलाना टीम ने शुरू की थी। कार्रवाई में नया निर्माण हटाया गया, जबकि आश्रम का पुराना हिस्सा बरकरार रखा गया।