दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को DTC बस ने तीन दोपहिया वाहनों और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 212 बस स्टैंड के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस टिकरी बॉर्डर की ओर जा रही थी। बस को एक महिला चला रही थी, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद के 3 विजुअल्स… एक दिन पहले ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, 3 घायल दिल्ली के द्वारका में शनिवार रात एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में गौरव नाम के एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा सेक्टर-18 में क्रिसेंट अपार्टमेंट क्रॉसिंग के पास रात करीब 12:45 बजे हुआ। गौरव के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। घायलों की पहचान हितेश (18), हर्षित (20) और ध्रुव (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हितेश और हर्षित को पहले इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दूसरे मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। ध्रुव को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। ट्रक चालक होताम सिंह (41) को पकड़ लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान में ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से नाले में गिरा, 8 मौतें:सभी MP के रहने वाले, खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे।एक्सीडेंट शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। SHO नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…