इस बार नवरात्र में महाअष्टमी और महानवमी का पूजन एक ही दिन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सोमवार सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी। इसी दिन बंगाली समाज की विशेष 48 मिनट की 'संधि पूजा' सुबह 10:28 से 11:16 बजे तक संपन्न होगी।