उज्जैन में तराना फंटे पर बाइक सवारों को बचाने में पलटी बस, दो लोगों की दबने से मौत, 5 महिलाएं घायल

Wait 5 sec.

उज्जैन-आगर मार्ग पर तराना फंटे के पास शुक्रवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यात्री बस अनियंत्रित होकर पुलिया से उतरकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गई।