छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले अंतर्गत आमाबेड़ा में एसीबी जगदलपुर की टीम ने कृषि विभाग के दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों ने फसल बीमा की राशि मिलने के बाद किसानों से प्रकरण तैयार करने के नाम पर घूस मांगी थी। पीड़ित किसान की शिकायत सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई।