महासमुंद जिला अस्पताल में 20 वर्षों से आईसीयू नहीं, पड़े-पड़े खराब हो गए 15 में से छह वेंटिलेटर खराब

Wait 5 sec.

महासमुंद मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल में पिछले 20 वर्षों से गहन चिकित्सा इकाई यानी आईसीयू सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। 330 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में रोजाना 550 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। कोरोना काल में मिले 15 वेंटिलेटर में से 6 खराब हो चुके हैं। प्रशिक्षित स्टाफ के अभाव में गंभीर मरीजों को रायपुर रेफर करना पड़ रहा है।