रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, जानिए कहां-कहां ही रुक पाएंगी बसें, भाठागांव से टूरिस्ट बसें होंगी बाहर

Wait 5 sec.

रायपुर यातायात पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर बस संचालन के कड़े नियम लागू किए हैं। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसें अब भाठागांव से संचालित नहीं होंगी। निर्धारित स्टॉप के अलावा कहीं भी यात्री बैठाने अथवा उतारने पर चालकों का लाइसेंस निलंबित होगा। इसके साथ ही बसों की छत पर सामान लादने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।