इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के स्टेशनों की दीवारों पर दिखेगी स्थानीय कला और संस्कृति की झलक, कलाकार रंगों से बना रहे चित्र

Wait 5 sec.

इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही से धार के बीच रेल लाइन सहित विद्युतीकरण, सिग्नलिंग प्रणाली, ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही रेलवे द्वारा रेलखंड के स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और आकर्षक स्वरूप देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।