पुलिस ने बुधवार को समीपी ग्राम बरखेड़ा उदा में सरपंच पति भवानीशंकर मीणा के घर के पीछे बाड़े से एक स्कॉर्पियो से 1 करोड़ 29 लाख रुपये बरामद किए है। जीप में छुपाए गए रुपयों को बाहर निकालने के लिए मैकेनिक को बुलाना पड़ा। सरपंच पति के घर से ही बरेली (उप्र) के दो लोग भी मिले हैं जो पुलिस को अपनी मौजूदगी के सही कारण नहीं बता पाए।