दुर्गा पूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की जा रही है।