छत्तीसगढ़ के बालोद में साधु वेश में घूम रहे उत्तर प्रदेश के तीन संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें पिता और पुत्र भी शामिल हैं। बिना मुसाफिरनामा दर्ज कराए भिक्षा मांगने पर सुरक्षा कारणों से यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं में चालान पेश किया जहां से न्यायालय ने तीनों को सीधे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।