ग्वालियर-चंबल अंचल में धान की रोपाई देर से होने के कारण अभी इक्का-दुक्का जगहों पर ही पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं। हालांकि, धान की कटाई शुरू होते ही पराली जलाने में मध्य प्रदेश सबसे आगे है, जिसमें गुना जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।