भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 345 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी भी करीब 97 अंक की बढ़त के साथ 22,700 के पार पहुंच गया। आईटी, बैंकिंग और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में तेजी ने बाजार को सहारा दिया।