दिल्ली पुलिस AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को लेकर आरके पुरम पुलिस स्टेशन पहुंची है। नेहा को कॉकरोच जनता पार्टी के लहरा दो तिरंगा मार्च के दौरान शुक्रवार शाम 5 बजे मंडी हाउस से कस्टडी में लिया गया था। दिल्ली पुलिस देर रात 12.15 बजे यानी करीब 7 घंटे बाद उन्हें लेकर थाने पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा बोरा के वकील की मौजूदगी में पुलिस नेहा को एक बॉन्ड साइन करने के लिए कह रही थी, लेकिन उन्होंने साइन नहीं किया है। अगर वे अभी उन्हें रिहा नहीं करते तो सुबह मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होगी। इधर, तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी नहीं है। 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को विमान से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया। पुलिस ने 16 अक्टूबर को दीपके समेत करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया है। शाम 5 बजे: नेहा को हिरासत में लिया गया दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर गाइडलाइंस जारी कीं इधर, दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से संभालने और प्रदर्शित करने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।