मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने चोरल रेंज में विभिन्न प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित ढाई लाख पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह रोक एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए लगाई है। कोर्ट ने मामले में शासन से चार सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए भी कहा है।