दिल्ली में तिरंगा रैली से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार रात 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया कि आज रात या शुक्रवार सुबह तक दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। अभिजीत ने X पर फोटो पोस्ट कर दावा किया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा तो हम उसके लिए तैयार हैं। CJP आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका, सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजने के विरोध में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शाम 5 बजे ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है।