रिलायंस ने साफ कर दिया है कि वह सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के सेक्टर में आने वाली कंपनियों से मुकाबला करने के लिए तैयार है। कंपनी ने कहा कि वह भारतीय और विदेशी, दोनों तरह की कंपनियों का स्वागत करती है, लेकिन सभी को भारत के नियमों का पालन करना होगा।