देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं के परिणाम को लेकर समयसीमा निर्धारित कर दी। द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं का रिजल्ट 31 अक्टूबर तक और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को अपने परिणाम के लिए 5 नवंबर तक इंतजार करना होगा।