10 बार सर्विसिंग के बाद भी इलेक्ट्रिक कार में खराबी, टाटा मोटर्स को करना होगा 16.25 लाख का भुगतान

Wait 5 sec.

बिलासपुर के डॉक्टर स्वप्न कुमार दत्ता द्वारा खरीदी गई टाटा पंच ईवी कार में बार-बार तकनीकी खराबी और कम बैटरी रेंज जैसी समस्याओं से परेशान होकर जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत की गई थी। लगभग 10 बार सर्विसिंग कराने के बाद भी गाड़ी ठीक नहीं हुई। मामले की सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने टाटा मोटर्स की अपील को खारिज कर दिया है