सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें 'भारत के राजपत्र' (Gazette of India) का एक नोटिफिकेशन दिखाया गया है. इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह सच है?: नहीं, यह तस्वीर फर्जी है और भारत के राजपत्र (Gazette of India) ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है. हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने Google Lens का इस्तेमाल करके इस तस्वीर पर 'रिवर्स इमेज सर्च' का इस्तेमाल किया लेकिन इसमें हमें ऐसी कोई भी विश्वसनीय सोर्स या न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें यह तस्वीर शेयर की गई हो या इसके बारे में बताया गया हो.हमने 'The Gazette of India' की आधिकारिक वेबसाइट भी देखी, लेकिन हमें वहां ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला, जिसके जारी होने का दावा किया जा रहा था.इसके बाद हमने इस तस्वीर को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल 'Sightengine' पर चेक किया, जिससे पता चला कि इस तस्वीर के AI से बनाए जाने की संभावना है.Sightengine ने इस तस्वीर के AI से बने होने का संकेत दिया है.PIB का स्पष्टीकरण: प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेकिंग विंग ने भी एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि यह दावा झूठा है और वित्त मंत्रालय ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:❌ The document being circulated is #Fake.✅ No such notification has been issued by @FinMinIndia declaring every Saturday as public holiday for public sector banks. Flag suspicious content related to the Central Government to PIB Fact Check. WhatsApp: +91 8799711259 factcheck@pib.gov.in— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 1, 2026निष्कर्ष: यह तस्वीर नकली है और भारत के राजपत्र (Gazette of India) ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)पुराना डांस वीडियो CEC के इस्तीफे को लेकर हो रहे प्रदर्शन से जोड़कर वायरल