रीवा सहित पूरा विंध्य क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। कृषि, उद्योग, व्यापार और अधोसंरचना के क्षेत्र में हो रहे विकास का लाभ युवा पीढ़ी को मिलना है। ऐसे में यदि युवा नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आते हैं तो विकास के प्रयास प्रभावित होंगे।