‘बंदूक जाम हो गई, मेरा परिवार बच निकला’, हिंदू मंदिर पर हमले की कोशिश याद कर भावुक हुए अमेरिकी सांसद

Wait 5 sec.

अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने इलिनॉय के औरोरा स्थित हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश को याद किया। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनका परिवार मंदिर में मौजूद था और हमलावर की बंदूक जाम होने से कई लोगों की जान बच गई। उन्होंने नफरत के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।