बलरामपुर में विकास कार्यों की पोल खुली, जनमन सड़क की खराब गुणवत्ता पर भड़कीं कलेक्टर चंदन त्रिपाठी

Wait 5 sec.

बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने शंकरगढ़ ब्लॉक के मानपुर, बेलकोना और पोड़ी गांवों का निरीक्षण किया। बेलकोना के हरिगलेटा पहुंच मार्ग पर प्रधानमंत्री जनमन योजना की सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और एजेंसी को नोटिस देने का निर्देश दिया। बंद पड़ी नल-जल योजनाओं को तुरंत चालू करने के भी निर्देश दिए।