छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने का असर, रायपुर से बिलासपुर 350 और जगदलपुर का बस किराया 950 रुपये

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने अंतरशहरी बसों के किराए में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर नई दरें लागू कर दी हैं। अब रायपुर से बिलासपुर का किराया 350 और जगदलपुर का 950 रुपये हो गया है। इसके अलावा दिव्यांगों, एचआईवी पीड़ितों और 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में 100 प्रतिशत की पूर्ण छूट दी गई है।