मुरथल में परांठे खाने आए जीजा-साले की मौत:सोनीपत में झटके लेकर बंद हुई कार, धक्का लगाते वक्त कैंटर ने कुचला; 3 बच्चे भी साथ थे

Wait 5 sec.

हरियाणा के सोनीपत में मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर परांठे खाने आए जीजा-साले को कैंटर ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे और अपने तीन बच्चों को लेकर कार से मुरथल आए थे। परांठे खाने के बाद वे कार से वापस लौट रहे थे। बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास उनकी कार झटके खाकर बंद हो गई। कार को स्टार्ट करने के लिए जीजा-साला नीचे उतरकर धक्का लगाने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को कुचल दिया। हालांकि, हादसे में कार में बैठे तीनों बच्चे सुरक्षित बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। आरोपी कैंटर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूर मामला… विशाल चार भाइयों और तीन बहनों में छठे नंबर पर था मृतक विशाल दिल्ली के बवाना स्थित अस्थल कॉलोनी का रहने वाला था। उसके परिवार में तीन बहनें और चार भाई हैं, जिनमें वह छठे नंबर पर था। वहीं, प्रतीक कुमार के परिवार में उसके बाद दो भाई और दो बहनें हैं। दोनों की अचानक मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में महिला की हत्या:परिवार बोला- दामाद तीन शादियां कर चुका, भाई को छेड़छाड़ केस से बचाने के लिए ₹25 लाख मांगे हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला की मौत के बाद बुधवार सुबह उसके मायके वालों ने हंगामा कर दिया। उत्तर प्रदेश से पहुंचे परिजनों को घर पर ताला लगा मिला। उन्होंने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। (पूरी खबर पढ़ें)