बिलासपुर के मरवाही वन मंडल के साल्हेकोटा स्थित गगनई नेचर कैंप में जल्द वाटर स्पोर्ट्स, किड्स जोन और आकर्षक गार्डन विकसित किए जाएंगे। छह हेक्टेयर में फैले इस कैंप के लिए कार्ययोजना तैयार हो रही है। वन मंडल तीन किमी का नेचर ट्रैल भी बनाएगा, जहां बोर्ड पर वृक्षों के नाम और उपयोग की जानकारी मिलेगी। पर्यटकों को प्रकृति के साथ मनोरंजन का नया अनुभव मिलेगा।