कोरबा के दुर्गा पंडाल में तैनात CAF जवान नशे में मिला, बजरंग दल के सदस्यों से गाली-गलौज का आरोप, हंगामा

Wait 5 sec.

कोरबा के सुभाष चौक दशहरा मैदान में दुर्गा उत्सव की सुरक्षा में तैनात CAF जवान पवन कुमार नशे में मिला। बजरंग दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जवान ने उनकी गाड़ी की चाबी निकालकर गाली-गलौज की। हंगामे के बाद पुलिस ने ब्रेथलाइजर जांच कराई, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। जवान को सिविल लाइन थाने ले जाया गया, मेडिकल परीक्षण के बाद विभाग को पत्र भेजा जाएगा।