राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को दिए राष्ट्र सेवा के संकल्प

Wait 5 sec.

राज्यपाल ने छात्रों से आह्वान किया कि भारत को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरू बनाने में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी अपने मन में सदैव यह भाव रखें कि शिक्षा तभी शोभायमान होती है, जब उसमें संस्कृति की संवेदना हो। राज्यपाल पटेल ने स्वर्ण पदक व उपाधि प्राप्त सभी विद्यार्थियों एवं उनके गुरूजनों व माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाऐं भी दीं।