युवक को 43 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखने के मामले में हाई कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट ने निर्देश दिए कि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो इसकी व्यवस्था भी करें। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजे गए युवक को मुचलका भरवाकर तुरंत छोड़ने के आदेश भी दिए।