डीएवीवी में हिन्दू स्टडीज सेंटर की होगी स्थापना, कॉलेजों में शिक्षकों की कमी मिले तो घटाएं सीटें, बैठक में उठे कई मुद्दे

Wait 5 sec.

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में शुक्रवार को कॉलेज में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया गया। जहां सदस्यों ने कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में कुछ कालेजों से कोड-28 के प्रस्ताव पर मंजूरी देना थी, जिसमें संस्थानों ने शिक्षकों की कमी जल्द पूरी करने को लेकर शपथ पत्र दिया।