ग्रीष्मकाल में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गर्मी के तेवर अभी तीखे नहीं हुए हैं, ग्रीष्मकाल भी दूर है, लेकिन नगर निगम का सर्वे बताता है कि शहर में निगम के 361 बोरिंग पूरी तरह से सूख चुके हैं। इन बोरिंग के निकट भविष्य में दोबारा रिचार्ज होने की कोई संभावना भी नहीं है।