इंदौर में दशहरे पर मंगलवार को रावण के पुतले के दहन की परंपरा निभाई जाएगी। इस दिन मौसम रावण को जलने में मदद करेगा या उसके पुतले के भीगो देगा, यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। यह इसलिए कि इंदौर शहर में दो-तीन दिनों से बादल छाए हुए हैं और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है।