वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं में कमी से अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने और चांदी वायदा में तेजी रही। कामेक्स पर सोना वायदा 4 डालर सुधरकर 6167 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 62 सेंट सुधरकर 57.55 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।